हमास आतंकियों के हमले के बाद लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। उन्होंने इस्राईली एजेंसियों और मीडिया से बात करते हुए बताया कि आतंकी उनके घरों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। गाजा पट्टी के पास शबर किबुज बेरी में आतंकी लोगों के घरों में छिपने के ठिकाने ढूंढ रहे हैं।
इस हमले में करीबन 300 इस्राईली मारे गए। हमास आतंकियों के लगातार हमले के कारण इस्राईल के लोग अपने घरों के भीतर ही रहने को मजबूर हो चुके हैं। हालांकि, इस्राईल में रहने वाले सभी लोगों के घरों में सुरक्षा के लिए बम शेल्टर बना हुआ है।
इस्राईल के हर घरों में बम शेल्टर
इस्राईल में प्रत्येक घर में एक बम शेल्टर बनाए जाने का कानून है। इतना ही नहीं सार्वजनिक जगहों पर भी बम शेल्टर बनाया गया है और इन्हीं बम शेल्टरों के कारण इस्राइल के लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं। अगर इस्राईल में बम शेल्टर बनने का कानून नहीं होता तो शायद इस हमले में मरने वालों की संख्या और भी अधिक हो सकती थी। फिलहाल, पीएम नेतन्याहू ने लोगों को बम शेल्टर में ही रहने को कहा है।
यह भी पढ़े : इस्राईल पर हुए हमले से बौखलाए नेतन्याहू
घरों में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकी
हमास आतंकियों के हमले के बाद लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। उन्होंने इस्राईली एजेंसियों और मीडिया से बात करते हुए बताया कि आतंकी उनके घरों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। गाजा पट्टी के पास शबर किबुज बेरी में आतंकी लोगों के घरों में छिपने के ठिकाने ढूंढ रहे हैं। किबुच बेरी के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, 'आतंकी मेरे घर में घुसना चाह रहे हैं। मैं अपने दो बच्चों के साथ घर में छिपा हुआ हूं। मैं उनकी आवाजें सुन सकता हूं।'
एक अन्य शख्स ने मीडिया को बताया, 'पूरे शहर में गोलियां चल रही है। मेरे घर के बाहर भी गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। हम अपने घरों में चुपचाप बैठे हैं, जिससे कि वह हमारी बातें न सुन सकें।' हालांकि, इस हमले के बाद हमास आतंकियों ने सैकड़ों इस्राईलियों को अपहरण करने का दावा भी किया है। अबतक पूरे 22 जगहों में गोलीबारी चल रही है।