नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की दोस्ती पहले भी चर्चा में रह चुकी है। दोनों एथलीट एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक ही झंडे के साथ पोज कर रहे हैं।
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की दोस्ती पहले भी चर्चा में रह चुकी है। दोनों एथलीट एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक ही झंडे के साथ पोज कर रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में नीरज ने दूसरे प्रयास में ही 88.17 मीटर का थ्रो किया और अंत तक यही प्रतियोगिता का सबसे लंबा थ्रो रहा। इसके दम पर नीरज ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अंत में वह भी 87.82 मीटर की दूरी हासिल करने में सफल रहे और रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने। वहीं, अरशद इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पहले पाकिस्तानी बने।
पदक जीतने के बाद तीनों खिलाड़ी जश्न में डूबे हुए थे। इस बीच नीरज चोपड़ा और जैकब रिवाज के अनुसार अपने देश के झंडे के साथ फोटो के लिए पोज कर रहे थे, लेकिन अरशद वहां नहीं थे। दरअसल, अरशद के पास उनके देश का झंडा नहीं था। इस वजह से वह वहां से अलग खड़े थे। रिवाज के अनुसार पदक मिलने के बाद स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी अपने देश के झंडे के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाते हैं। अरशद के पास झंडा नहीं था। इस वजह से वह अलग खड़े थे।
नीरज ने एक बार फिर खेल भावना दिखाते हुए अरशद को अपने पास बुला लिया। अरशद भी उनकी बात सुनकर वहां आए। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के एथलीट ने भारतीय झंडे के साथ पोज किया। साथ में जैकब भी अपने देश के झंडे के साथ थे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस नीरज की खेल भावना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।