रोबोट की मदद से एक स्वीडिश महिला के गर्भाशाय का प्रत्यारोपण किया गया है। रोबोट द्वारा किए गए यूटरस ट्रांसप्लांट के बाद महिला गर्भवती हुई है और अब उसने बच्चों को जन्म दिया है।
और इसकी मदद से अब मुश्किल से मुश्किल ऑपरेशन किया जा रहा है। रोबोट की मदद से एक स्वीडिश महिला के गर्भाशाय का प्रत्यारोपण किया गया है। रोबोट द्वारा किए गए यूटरस ट्रांसप्लांट के बाद महिला गर्भवती हुई है और अब उसने बच्चों को जन्म दिया है। बता दे कि पिछले महीने ही महिला ने प्लान्ड सी सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चे दोनों ही सुरक्षित हैं।
यह उन हजारों महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खोज है जो बच्चा पैदा करना चाहती हैं लेकिन जटिलताओं के कारण ऐसा नहीं कर पाती हैं। वहीं स्वीडन में गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय के सहलग्रेंस्का विश्वविद्यालय अस्पताल की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्म के समय बच्चे का वजन 3 किलोग्राम और 100 ग्राम वजन था। जन्म जेने वाली 35 वर्षीय मां और डोनर सभी ठीक है।