मोबाइल और इंस्टा रील पर चंद्रमा की फोटो को देखते हुए आपके भीतर उसको लेकर कौतूहल जरूर पैदा होता होगा। बीते दिनों इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारा। इस मिशन की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति में शुमार कर दिया। चंद्रमा लंबे समय से मानव सभ्यता के लिए उत्सुकता और रहस्य का विषय बना हुआ है।
चंद्रयान, अपोलो और आर्टेमिस मिशन जो अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं। उनका लक्ष्य इन्हीं रहस्यों के बारे में जानना है। विज्ञान के अलावा पौराणिक कथाओं में हमने चंद्रमा को खूबसूरती और विभिन्न उपमाओं से भी जोड़ा है। पूर्णिमा के दिन तो चांद में एक विशेष आकर्षण रहता है। इसी कड़ी में आज यानी 28 सितंबर को रात में चंद्रमा से जुड़ी एक बेहद ही खास खगोलीय घटना होने जा रही है।
यह भी देखें: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं
आज रात में आसमान में सुपरमून दिखेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज रात को इस साल का आखिरी सुपरमून बन रहा है। ऐसे में यह साल का सबसे चमकीला सुपरमून होगा। कई देशों में इस घटना को हार्वेस्ट मून के नाम से जाना जाता है।
सुपरमून एक खास तरह की खगोलीय घटना है। पूर्णिमा के इस दिन चंद्रमा पृथ्वी कक्षा में घूमते हुए धरती के काफी करीब आ जाता है। पास होने के कारण चंद्रमा इस दिन काफी बड़ा दिखाई देता है।
इसी वजह से अन्य पूर्णिमा की अपेक्षा इस दौरान चंद्रमा काफी बड़ा दिखाई देता है। 23 सितंबर के आसपास में पड़ने वाली पूर्णिमा को कई देशों में हार्वेस्ट मून भी कहा जाता है।