राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रविवार तक दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
दिल्ली में भारी बारिश का रेल यातायात पर असर,कई रेलसेवाएं रद्द, कई ट्रेनें आंशिक रद्द की गई,यमुना ब्रिज पर जलभराव से रेल यातायात प्रभावित,गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रद्द रहेगी।
फरीदाबाद के बसंतपुर में गलियो में भरा पानी, मकान की छत पर चढ़े लोग बारिश को देखते हुए एएसआई ने लाल किला पर्यटकों के लिए शुक्रवार तक किया बंद।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद गीता कॉलोनी पुश्ता रोड श्मशान घाट से पुराने लोहे के पुल गांधी नगर के रास्ते को डावर्ट कर दिया गया है। राजा राम कोहली मार्ग और मास्टर प्लान से स्वामी विवेकानंद मार्ग और उसके बाद जीटी रोड शाहदरा को जोड़ा गया है।