आइरिस जयपुर ने मंगलवार को नई दिल्ली अपने कुछ चांदी के बर्तनों का प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक, विदेशी मेहमानों द्वारा होटलों में प्रवास के दौरान रात्रि व दोपहर के भव्य भोज के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और विश्व के अन्य नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित कलाकृतियों वाले चांदी के विशेष बर्तनों पर भोजन परोसा जाएगा। इस बात की जनकारी जयपुर के एक धातु की वस्तुओं का निर्माण करने वाली (मेटलवेयर) कंपनी ने दी।
यह भी पढ़े : दिल्ली में तीन दिन नहीं बुक कर सकते ऑनलाइन खाना
आइरिस जयपुर ने मंगलवार को नई दिल्ली अपने कुछ चांदी के बर्तनों का प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक, विदेशी मेहमानों द्वारा होटलों में प्रवास के दौरान रात्रि व दोपहर के भव्य भोज के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चांदी के बर्तन बनाने वाली कंपनी के लक्ष पाबुवाल ने बताया अधिकांश टेबलवेयर में स्टील या पीतल का आधार या चांदी की खूबसूरत कोटिंग के साथ दोनों का मिश्रण होता है। वहीं प्लेट की किनारो पर सोने की प्लेटिंग होती है। बर्तनों में पेय परोसने के लिए गिलास भी शामिल है।