राजधानी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार जीतगढ़ यूजीआर की लाइन पर फ्लो मीटर लगाया जाएगा।
राजधानी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार जीतगढ़ यूजीआर की लाइन पर फ्लो मीटर लगाया जाएगा। इस कारण चंद्रावल वाटर वर्क्स बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से 12 घंटे के लिए बंद रहेगा।
बोर्ड ने बताया कि सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर व एनडीएमसी क्षेत्र, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेममनगर, इंदरपुरी, दक्षिणी दिल्ली व इनके आस-पास के इलाकों में बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार की सुबह जलापूर्ति नहीं होगी।