प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जायद आले नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सरकार की ओर से जायद आले नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है।
शेख खलीफा बिन जायद आले नहयान 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब इमारत के शासक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। उससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान आले नहयान अरब इमारात के शासक थे। वह 1971 से नवंबर, 2004 तक देश के शासक थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने कार्यकाल में यूएई और आबू धाबी के प्रशासन को पुनर्गठित करने में अहम भूमिका अदा की थी।