के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं।
भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी लेकिन भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर का साल 2015 में तलाक़ हो गया था। पहली शादी से भगवंत मान के दो बच्चे हैं। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का नाम सीरत है।
भगवंत मान के ये दोनों बच्चे उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी नज़र आए थे। शपथ ग्रहण समारोह में अपने बच्चों को देखकर भगवंत मान काफी भावुक भी हो गए थे।
यह भी पढे : टीना डाबी के पूर्व पति ने ब्यूटी विद ब्रेन के संग की सगाई
भगवंत मान अपनी मां के साथ गांव सतोज में रहते हैं।उनकी एक बहन मनप्रीत कौर की शादी सतोज के करीब ही गांव में की हुई है।
तलाक़ होने से पहले इंद्रप्रीत ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। साल 2014 ही वो साल था जब भगवंत मान पहली बार संगरूर से लोकसभा सांसद चुने गए थे।
पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की सफलता और भगवंत मान के सीएम चुने जाने पर इंद्रप्रीत ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि उनकी कामयाबी से सभी खुश हैं।
भगवंत मान सिर्फ़ एक राजनेता नहीं
भगवंत मान को लोग बतौर कॉमेडियन और एक राजनेता के रूप में जानते हैं। वे पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। वो पार्टी की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद से भगवंत मान पार्टी के स्टार प्रचारक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे पार्टी के अकेले ऐसे नेता थे जिनकी पूरे पंजाब में अपील थी।
सोर्स