करोड़ों के ये घर आखिर कितने के बिकते हैं क्या आपको पता है? क्या आप ये जानते हैं कि कौन सा बॉलीवुड स्टार सबसे महंगे घर में रहता है?
शाहरुख खान
घर की कीमत- 200 करोड़ रुपए
शाहरुख खान उन लोगों में से एक हैं जिनके फैन्स दुनिया भर में हैं। शाहरुख खान ने गरीबी के दिन देखे हैं और फिर उन्होंने खुद को इस काबिल बनाया कि मुंबई के बैंडस्टैंड में वो अपना घर खरीद सकें। 2001 में शाहरुख खान ने 'मन्नत' को 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी घर में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' की शूटिंग हुई थी।
इस घर का असली प्राइज अब 200 करोड़ से भी ऊपर हो चुका है।
अमिताभ बच्चन
घर की कीमत - 150 करोड़ रुपए
जहां शाहरुख खान का घर 'मन्नत' टॉप पर है वहीं बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन का घर भी पीछे नहीं है। अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा' 120 से 150 करोड़ रुपए के बीच है। ये मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है और ये घर उन्हें प्रोड्यूसर रमेश सिप्पी ने गिफ्ट किया था जब अमिताभ की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' चल गई थी। अमिताभ की फिल्म की फीस की जगह उन्हें ये घर तोहफे में मिला था।
अजय देवगन
घर की कीमत- 60-70 करोड़ के बीच
अजय देवगन का घर जुहू में स्थित है और इस घर का नाम है 'शक्ति'। बॉलीवुड के सुपरस्टार के बारे में तो आप जानते ही हैं और उनका घर उनकी पर्सनैलिटी को साफ दिखाता है। उनका घर हरियाली के बीच घिरा हुआ है और उनका घर मुंबई के कुछ सबसे महंगे घरों में से एक है।