40 की उमर में भी 20 की दिखना चाहती हैं तो पिये यह चाय
अगर आप स्वाद के साथ सुंदरता चाहती हैं तो इस चाय को ट्राई करें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस चाय को पीकर आप 40 की उमर में भी 20 की दिखेंगी!!
Table of Contents (Show / Hide)
![40 की उमर में भी 20 की दिखना चाहती हैं तो पिये यह चाय](https://cdn.gtn24.com/files/india/posts/2022-08/thumbs/1660884853_21.webp)
हम समय-समय पर महिलाओं की हेल्थ के लिए फायदेमंद हर्ब्स या घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं ताकि वह अपनी घर और बाहर की दोहरी जिम्मेदारियों के साथ अपनी हेल्थ का भी अच्छे से ध्यान रख सकें।
आज हम आपको एक ऐसी जादुई चाय के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं की हेल्थ के साथ-साथ उनको वेट लॉस में भी मदद करेगी। साथ ही इसके रेगुलर सेवन करने से वह अपनी उम्र से जवां भी दिखेंगी।
क्या आप एक ऐसे रामबाण नुस्खे की तलाश में है जो बढ़ती उम्र में भी आपको 10 साल जवां दिखा सके। तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम आपको गुड़हल की चाय के फायदों के बारे बता रहे हैं जो महिलाओं की हेल्थ के लिए जादुई तरीके से काम करती है।
इसकी जानकारी डाइटिशियन शीयम के मल्होत्रा जी ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा, 'हिबिस्कस टी एक हर्बल टी है जो हिबिस्कस के पौधे के कुछ हिस्सों को उबलते पानी में डालकर कर बनाई जाती है।'
यह भी पढ़ें
टमाटर द्वारा करे डार्क सर्कल्स का इलाज जानें एक्सपर्ट की राय
जादुई चाय के फायदे
• शरीर में फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करती है।
• ब्लड प्रेशर को कम करती है।
• लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है।
• वेट लॉस में मदद करती है।
हिबिस्कस चाय के सबसे प्रभावशाली और प्रसिद्ध लाभों में से एक यह है कि यह ब्लड प्रेशर लेवल को कम कर सकता है। समय के साथ, हाई ब्लड प्रेशर हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है और इसे कमजोर कर सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर हार्ट डिजीज के बढ़ते जोखिम से भी जुड़ा हुआ है। हाई ब्लड प्रेशर से आपके हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि हिबिस्कस चाय पीने से प्लेसबो की तुलना में सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी देखें
जानिए धरती पर खाने की सबसे शुद्ध चीज़ के बारे में
लिवर स्वास्थ्य में सुधार
गुड़हल की चाय लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। हैम्स्टर्स का उपयोग करने वाले एक अध्ययन से पता चला है कि हिबिस्कस चाय लिवर की डैमेज के मार्करों को कम करने में मदद कर सकती है। साथ ही हिबिस्कस से लिवर स्टीटोसिस में सुधार हो सकता है, जिससे लिवर की विफलता का खतरा कम हो सकता है।
वेट लॉस में मददगार
कई अध्ययन वजन घटाने को बढ़ावा देने और मोटापे को रोकने के लिए हिबिस्कस चाय की क्षमता दिखाते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि गुड़हल का अर्क 12 सप्ताह के बाद शरीर के वजन, शरीर में चर्बी और बॉडी मास इंडेक्स को कम करता है।
चाय बनाने की विधि
• इस चाय को बनाने के लिए थोड़ा सा पानी पैन में डालें।
• फिर इसमें 1 गुड़हल का फूल डालकर उबालें।
• साथ ही थोड़ी सी दालचीनी और 1 छोटा टुकड़ा अदरक भी डालें।
• कुछ देर उबालें और फिर इसे छानकर इसका मजा लें।
आप भी यह 4 फायदे पाने के लिए इस जादुई चाय को जरूर पिएं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें जीटीएन डाट कॉम इंडिया से।
सोर्स हर जिन्दगी