यहां तक कि कैल्शियम और फास्फोरस को भी वह स्टोर करते हैं। अगर हड्डियां कमजोर होती हैं तो इससे ना केवल दर्द का अहसास होता है, बल्कि अन्य भी कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
हर किसी को यह सलाह दी जाती है कि वह अपनी बोन हेल्थ का अतिरिक्त ख्याल रखे। लेकिन कभी-कभी हमारी कुछ गलतियां बोन हेल्थ पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि उससे हड्डियां कम उम्र में ही कमजोर होने लगती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी हड्डियों पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं।
ये भी पढ़े : थाईलैंड में होने वाली घटना ने आम लोगों के उड़ाए होश, जान कर हो जायेगे हैरान
पर्याप्त धूप ना लेना
कुछ लोग अपना अधिकतर समय घर के अंदर ही बिताते हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता है। लेकिन यह आपकी हड्डियों की सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। विटामिन डी की कमी से हड्डियों को सही तरह से कैल्शियम भी नहीं मिल पाता है। धूप के अलावा आप अपने आहार में विटामिन डी-फोर्टिफाइड दूध, जूस या अनाज को शामिल करें।
बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहना
कुछ लोग लगातार घंटों तक बैठे रहते हैं, लेकिन इसका विपरीत प्रभाव उनकी हड्डियों पर पड़ता है। स्वस्थ हड्डियों के लिए मूवमेंट जरूरी है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है कि आप दिन का कुछ वक्त एक्सरसाइज में बिताएं।
बहुत अधिक नमक का सेवन करना
सोडियम शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन यह आपको फायदा तभी पहुंचाता है, जब इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए। अधिक नमक के सेवन के कारण हड्डियों में कैल्शियम खोने लगता है। इसलिए, हमारे द्वारा खाए जाने वाले प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से पहले एक बार उसमें सोडियम का लेवल जरूर चेक कर लें।
सोर्स हर ज़िन्दगी