अगर आप लंबे व घने बालों की चाहत रखती हैं तो ऐसे में अनार को हेयर केयर रूटीन में शामिल करना अच्छा विचार हो सकता है। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण यह बालों के रोम को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, जब अनार को स्कैल्प में लगाया जाता है तो इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
बालों की केयर करने के लिए आप केवल अनार के तेल का उपयोग बालों की मालिश के तेल के रूप में कर सकती हैं, बल्कि अनार की मदद से कुछ हेयर पैक भी बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अनार की मदद से बनने वाले कुछ हेयर पैक के बारे में बता रहे हैं-
दही और अनार की मदद से बनाएं हेयर पैक
गर्मी के मौसम में दही आपको ठंडक प्रदान करती है। आप इसे अपनी स्कैल्प पर लगाकर बालों को मॉइश्चराइज कर सकती हैं और स्कैल्प को शांत करता है।
आवश्यक सामग्री-
दही - 4 बड़े चम्मच
अनार- 1 कप
बनाने का तरीका-
इस हेयर पैक को बनाने के लिए आप एक कप अनार लें।
अब आप इसे ब्लेंडर में डालें। साथ ही इसमें दही डालें।
अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करके पेस्ट बना लें।
इस पैक को बालों की खोपड़ी पर लगाएं और 20-30 मिनट के बाद हेयर वॉश कर लें।
अगर आप अपने बालों की नेचुरल तरीके से केयर करना चाहती हैं तो ऐसे में अनार की मदद से ये हेयर पैक बना सकती हैं।
अनार एक ऐसा फल है, जिसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। स्वाद में बेमिसाल अनार सिर्फ सेहत के लिए ही लाभदायक नहीं है, बल्कि यह आपके सौंदर्य का भी उतना ही बेहतरीन तरीके से ख्याल रखता है। खासतौर से, अगर आप लंबे व घने बालों की चाहत रखती हैं तो ऐसे में अनार को हेयर केयर रूटीन में शामिल करना अच्छा विचार हो सकता है। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण यह बालों के रोम को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, जब अनार को स्कैल्प में लगाया जाता है तो इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
बालों की केयर करने के लिए आप केवल अनार के तेल का उपयोग बालों की मालिश के तेल के रूप में कर सकती हैं, बल्कि अनार की मदद से कुछ हेयर पैक भी बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अनार की मदद से बनने वाले कुछ हेयर पैक के बारे में बता रहे हैं।
सोर्स