Lakhpati Didi Yojana 2024 : मोदी सरकार बनाएगी 3 करोड़ महिलाओं को लखपति, जानें क्या है पूरी स्कीम
लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को फाइनेंशियल और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है। जिससे वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं।
Table of Contents (Show / Hide)
![Lakhpati Didi Yojana 2024 : मोदी सरकार बनाएगी 3 करोड़ महिलाओं को लखपति, जानें क्या है पूरी स्कीम](https://cdn.gtn24.com/files/india/posts/2024-02/thumbs/lakhpati-didi-yojana-2024.webp)
Lakhpati Didi Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना चला रहे हैं। यह महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा था कि नारी शक्ति को आगे बढ़ाना हमारा शुरुआत से लक्ष्य रहा है। हमारा लक्ष्य 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।
हालांकि, मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme) का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है।
अंतरिम बजट 2024 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये बड़ा ऐलान किया। जिसके मुताबिक, देश में अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ (Lakhpati Didi Scheme Benefits) दिया जाएगा।
देश में अब तक 1 करोड़ महिलाएं बनीं लखपति
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि देश में अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना के जरिये शुरुआत में 2 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
लखपति दीदी योजना क्या है?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना जरूरी है। देश में इस समय करीब 83 लाख स्वयं सहायता समूह यानी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स हैं। इनसे करीब 9 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकार की ओर से फाइनेंशियल और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है। जिससे वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती है। इसके जरिये उन्हें अपनी इनकम बढ़ाने में मदद मिलती है. जिसकी बदौलत वह लखपति बन सकती हैं।
आपको बता दें कि ‘लखपति दीदी' उन महिलाओं को कहा जाता है जो सालाना कम से कम 1 लाख रुपए इनकम हासिल करने योग्य होती हैं। केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना ने एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनने में मदद की है।
महिलाएं कैसे बनेंगी लखपति?
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को LED बल्ब बनाने से लेकर कई तरह के स्किल सिखाए जाते हैं। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के टिप्स भी दिए जाते हैं।
जिसमें फाइनेंशियल सेक्टर की जानकारी देने के लिए की वर्कशॉप्स के जरिये बिजनेस प्लान, मार्केटिंग , बजट , सेविंग और इन्वेसटमेंट के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सहित डिजिटल बैंकिंग सर्विस, मोबाइल वॉलेट और फोन बैंकिंग के बारे में भी बताया जाता है।
यह भी देखें : अमेरिका ने एक बार फिर गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव पर वीटो कर दिया
'लखपति दीदी' स्कीम तहत महिलाओं को मिलेगा ये फायदा
सरकार ने आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की थी। इसके तहत सरकार पात्र महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 1-5 लाख रुपये तक की ब्याजमुक्त आर्थिक सहायता करती है। इसके साथ ही सरकार उन्हें बेहतर मार्केट सपोर्ट उपलब्ध कराती है। इस योजना के जरिये सरकार का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार देना, उनके लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना, इनकम में बढ़ोतरी करना है।