ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा महासागरों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां और दूसरी चीजें भी पाई जाती हैं। समुद्र में तमाम गतिविधियों पर नजर रखने वाले जीवविज्ञानी आए दिन रहस्यमयी जीवों की खोज करते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया में एक रहस्यमयी जीव मिला है। यह जीव सिडनी में समुद्र किनारे पाया गया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। देखने में अजीबोगरीब यह जीव मृत अवस्था में पाया गया है।
समुद्र किनारे टहल रहे लोगों की जब नजर इस जीव पर पड़ी तो लोग डर गए और उसके पास जाने में भी डरने लगे। लोगों ने देखा कि कई घंटे बीते जाने के बाद भी जीव में हरकत नहीं हो रही है तो हिम्मत कर कुछ लोग उसके पास गए। उन्होंने देखा कि जीव के पीठे समुद्री पौधे उगे हुए थे। समुद्री वैज्ञानिकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस तरह का जीव पहले कभी नहीं देखा था।
यह भी पढ़ें : क्यों है चर्चा में टीना डाबी की IAS बहन?
उन्होंने कहा कि कुत्ते को टहलाने के दौरान इस जीव को देखा था। एक शख्स ने बताया कि पहले वह इस जीव के पास जाने से डर रहा था, लेकिन कोई हरकत नहीं होने के बाद उसके पास पहुंचा। इस जीव के शरीर की बनावट अजीबोगरीब थी।
एक स्थानीय महिला ने इस रहस्यजीव को समुद्र किनारे चलते हुए देखने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह डरावना जीव है। महिला ने उम्मीद जताई है कि समुद्र में आने वाला ज्वार जीव को बहाकर ले जाएगा। ग्रीनहिल्स बीच पर इस जीव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों का कहना कि उन्होंने इस तरह के जीव कभी नहीं देखे थे और लोग हैरत में पड़ गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के समुद्री वैज्ञानिकों ने इस जीव को अपने पास रख लिया है। वह अब इस जीव के प्रजाति के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसके अलावा वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं कि इस जीव की मौत कैसे हुई। इससे पहले भी जीव विज्ञानियों ने समुद्र में कई रहस्यमयी जीव खोजे हैं जिनको देखने के बाद वह हैरत में पड़ गए थे।
सोर्स : अमर उजाला