विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रसंघ ने रिपोर्ट जारी करके बताया है कि संसार की आबादी जल्द ही 8 अरब होने वाली है।
वर्तमान समय में विश्व की जनसंख्या 7.77 अरब बताई जा रही है। 1.44 अरब की आबादी के साथ चीन विश्व में पहले नंबर पर है जबकि इस मामले में भारत दूसरे नंबर पर है जिसकी जनसंख्या 1.39 अरब है।बताया जा रहा है कि सन 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन से अधिक हो जाएगी।
इस प्रकार से भारत विश्व की जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा देश होगा। इस समय दुनिया की आबादी में चीन की भागीदारी 19 प्रतिशत है जबकि भारत की भागीदारी 18 प्रतिशत है।
दुनिया ने सन 2011 में 7 अरब का आंकड़ा पार किया था। राष्ट्रसंघ के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2022 में विश्व की जनसंख्या 8 अरब, 2023 में लगभग 8.5 अरब और 2050 में 9.7 अरब हो जाएगी। 2080 के दशक में दुनिया की आबादी 10.4 अरब होने की उम्मीद है।
बताया गया है कि विश्व में हर मिनट में 270 बच्चे जन्म लेते हैं। इस प्रकार से अब प्रतिवर्ष लगभग 13 करोड़ बच्चे पैदा हो रहे हैं।