पाकिस्तान में बाढ़ से होने वाली तबाही पर राष्ट्रसंघ के प्रमुख ने इसे बहुत भयावह बताया है।
कराची से खबर मिली है कि अपने जीवन में विश्व के बहुत से क्षेत्रों में मैंने मानवीय संकट और प्राकृतिक आपदाओं को निकट से देखा है किंतु जो तबाही यहां पर देखी है वैसी कहीं नहीं देखी।
राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार जो कुछ मैने पाकिस्तान में अपनी आंखों से देखा है उसको बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पाकिस्तान को अकल्पनीय नुक़सान पहुंचा है।
गुटेरस ने यह बात स्वीकार की है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ, पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावितों के लिए जो कुछ कर रहा है वह आवश्यकता का बहुत छोटा भाग है। हम अपनी सीमित क्षमता और संसाधनों से पूरी तरह से अवगत हैं।
उनका कहना था कि मैं अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से यह अपील करता हूं कि वह इस समय पाकिस्तान की सहायता के लिए आगे आए। इसी के साथ संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने विश्व से जलवायु परिवर्तन की ओर विशेष ध्यान दिये जाने पर बल दिया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में हालिया दिनों में आने वाली बाढ़ के कारण लगभग 1400 लोग मारे गए। इस भीषण बाढ से 12722 अन्य लोग घायल हुए। पाकिस्तान के लगभग साढे तीन करोड़ लोग इस बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान की हालिया बाढ़ से इस देश की अर्थव्यवस्था को 10 अरब डाॅलर की क्षति हुई है।
सोर्स पार्स टूडे