दक्षिण कोरिया में बाढ़ के कारण एक सुरंग में पानी भर गया है। सुरंग में कई यात्री फंसे हुए हैं। राहत कर्मियों ने अब तक इस सुरंग से 13 शव निकाल लिए हैं।
इनमें से अधिकतर लोग कारों में सवार थे। इसके अलावा एक बस भी सुरंग में फंस गई थी।
कुल कितने लोगों के फँसे होने की आशंका है, इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बारिश और बाढ़ के कारण देश में कई घातक लैंडस्लाइड आए हैं और बिजली की सेवा भी बाधित हुई है।
सुरंग में फंसे लोग
ये सुरंग चियोंगज़ू शहर के ओसोंग इलाक़े में है।
जिन शवों को सुरंग से बाहर लाया गया है, वे सभी एक बस में सवार थे। इसके अलावा नौ लोगों को जीवित बचाया गया है। पीड़ितों के परिवार का कहना है कि अगर अधिकारी सही वक़्त पर क़दम उठाते थे इन लोगों को बचाया जा सकता था।
दक्षिण कोरिया के स्थानीय मीडिया में कई ख़बरें छपी हैं, जिनके अनुसार नदी में बाढ़ के बारे में चेतावनी जारी की गई थी।
इस चेतावनी के बाद क़ायदे से ट्रैफ़िक को सुरंग में दाख़िल नहीं होने दिया जाना चाहिए था।