दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज है राजस्थान दौरे पर
केजरीवाल ने मंच से लोगों को कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि चौथी पास राजा की कहानी आप जितना प्रचार प्रसार करोगे उतनी देश की तरक्की होगी। ये कहानी एक राजा की है,
Table of Contents (Show / Hide)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राजस्थान दौरे पर हैं। वे यहां श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी माैजूद हैं।
जो चौथी पास था। वो अहंकारी राजा था। इस कहानी में राजा तो है पर रानी नहीं है। एक बार बहुत गरीब घर में एक बच्चा पैदा हुआ। ज्योतिषि आया बच्चे को देखा और बोला माई तेरा बेटा सम्राट बनेगा। माई हैरान रह गई। कुछ साल बाद बच्चा स्कूल जाने लगा। मन नहीं लगा तो चौथी के बाद स्कूल से नाम कटवा लिया। घर में गरीबी के कारण वो बचपन में ही चाय बेचने लगा। वो भाषण बहुत अच्छा देता था। घंटों तक भाषण देता रहता था। बाद में वो राजा बन गया। पढ़ा लिखा तो था नहीं तो अफसर जहां बोलते थे वो वहां साइन कर देता था। धीरे-धीरे सबको पता चल गया राजा अनपढ़ है। उसने धीरे से एक फर्जी डिग्री ले ली।
अब राजा और अहंकारी हो गया। पता तो कुछ था नहीं किसी ने कहा नोटबंदी कर दो। राजा ने नोटबंदी कर दी। पूरे देश का बेड़ा गर्क हो गया। सब रोजगार बरबाद हो गया। फिर किसी ने कहा कि किसान कानून बना दो। अब राजा को समझ ताे थी नहीं उसने तीन कानून बना दिए। नतीजा साढ़े सात सौ किसान मर गए। आंदोलन हो गया। फिर राजा को अपने कानून वापस लेने पड़े। राजा को अक्कल तो थी नहीं। उन्होंने कहा कि अंत में आपसे एक ही विनती है कि अगली बार वोट डालना तो ऐसे आदमी को वोट डालना जिसको इतनी समझ हो कि दो हजार का नोट चलाना है या बंद करना है।
पहले कहा कि दो हजार का नोट आएगा। कुछ साल में ही दो हजार का नोट बंद हो गया। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलेगा। इनको यही नहीं पता दो हजार का नोट आएगा कि जाएगा। चारो तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया।
केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने कहा भारत एक जनतंत्र है। जनता अपनी सरकार चुनती है। जनता सर्वोपरि है। वहीं मोदी जी ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खारिज कर दिया। मोदी जी का अध्यादेश कहता है कि अब दिल्ली के अंदर जनतंत्र नहीं होगा। अब दिल्ली में तानाशाही चलेगी। अब जनता की नहीं चलेगी।
अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार पर हमला से की। केजरीवाल ने कहा कि कि पीएम मोदी अहंकार में है, वे कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। दोस्तो, देश के अंदर जनतंत्र खत्म हो रहा है। पीएम मोदी कहते हैं कि मैं सुप्रीम का आदेश नहीं मानता, ये तानाशही है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गंगागर के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने भारत माता के जयकारे के साथ की।
आम आदमी पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान पार्टी नेताओं की ओर से पहले की कर दिया गया था। लबें समय से पार्टी प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत रह रही है। प्रदेश सहित जिला स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आज सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी सभा में प्रदेशवासियों से कई बड़े वादे भी कर सकते हैं।