विकसित भारत, विकसित नॉर्थईस्ट' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर में चार गुणा तेजी से विकास कार्य चल रहा है। पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है।
यहां 'विकसित भारत, विकसित नॉर्थईस्ट कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर में चार गुणा तेजी से विकास कार्य चल रहा है। पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है। आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है।
अरुणाचल के 35 हजार गरीब परिवारों को पक्के घर मिले
भारत में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का रहा है। दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक मजबूत कड़ी हमारा नार्थ ईस्ट बनने जा रहा है।
आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं।