जानवरों से लेकर पेड़-पौधों तक सभी का महत्व हमारे पर्यावरण के लिए बहुत अधिक है। दुनिया में ऐसे कई पक्षी हैं जो बहुत सुंदर हैं और आज हम आपको ऐसी चिड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद छोटी हैं।
लेसर गोल्डफिंच
लेसर गोल्डफिंच बर्ड दक्षिण-पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में पाई जाती हैं। 3.7 से 4.3 तक की अधिकतम लम्बाई वाली लेसर गोल्डफिंच पूरे विश्व की सबसे छोटी फिंच बर्ड होती है। ये स्पिनस जीनस प्रजाति की पक्षी है और पीले रंग की होती है। इस चिड़िया का वजन 0.28 से 0.41 आउंस के बीच ही होता है।
गोल्डक्रेस्ट बर्ड
इस बर्ड का ऊपरी हिस्सा हरे रंग का होता है और नीचे का भाग सफेद होता है। नन्ही मुन्नी गोल्डक्रेस्ट का साइंटिफिक नाम रेगुलस रेगुलस। इस शब्द का मतलब है युवराज यानी जो राजा बनने वाला है। कोयल के परिवार की ये चिड़िया पूरे यूरोप में सबसे छोटी होती है। इसकी लंबाई 3.3 से 3.7 इंच ही होती है और इसका वजन 0.25 आउंस तक ही होता है।
कोस्टास हमिंगबर्ड
उत्तरी अमेरिका के तटीय इलाकों में पाई जाने वाली कोस्टास हमिंगबर्ड बेहद खूबसूरत और रंग बिरंगी चिड़िया होती है। इसकी लंबाई 3-3.5 इंच से ज्यादा नहीं होती है। इसका वजन सिर्फ 0.1 आउंस होता है। दुनिया भर में पाई जाने वाली हमिंगबर्डस में कोस्टास हमिंगबर्ड सबसे छोटी होती है।
रेड चीक्ड कॉर्डन ब्लू
इस चिड़िया की लंबाई 5 इंच होती है और वजन .35 आउंस होता है। पूर्वी अफ्रीका में मिलने वाला ये पक्षी कई लोग अपने घरों में भी पालते हैं। इस चिड़ियां के गले के नीचे लाल रंग के घेरे होते हैं जो दिखने में ब्लश जैसे लगते हैं।
एस्मेराल्डस वुडस्टार
एस्मेराल्डस वुडस्टार, हमिंगबर्ड की एक प्रजाति भी है। यह बर्ड केवल पश्चिमी इक्वाडोर के तट पर पाई जाती है। यह बेहद खूबसूरत लगती है। मुख्य रूप से घने जंगलों में ही यह देखने को मिलती है।
आपको इन चिड़ियों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।