हर देश की अपनी एक राजधानी होती है, लेकिन विश्व में एक ऐसा देश भी है जिसकी कोई राजधानी नहीं है। इस देश के बारे में कुछ ऐसी खास बातें भी हैं जो बेहद कम लोग जानते हैं।
दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जो बेहद अनोखी और अलग हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत खास है। इस देश का नाम नाउरू है। जिसकी कोई राजधानी नहीं है। यह देश कुछ छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना है। इसे सबसे छोटा द्वीपीय देश कहा जाता है।
कहां पर स्थित है नाउरू?
नाउरू को नॉरू भी कहा जाता है। यह देश मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। यह 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य है और यह दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है। साल 1907 से नाउरू में फॉस्फेट का खनन किया जा रहा है।
दशकों तक यह नाउरू का मुख्य संसाधन और एकमात्र निर्यात था। इससे देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी माना जाता था।
नाउरू में टूरिस्ट भी आते हैं बहुत कम
नाउरू को 'सुखद द्वीप' भी कहा जाता है क्योंकि ऐसा भी माना जाता है कि यहां के ज्यादातर निवासी आराम और खुशहाल जीवन जीते हैं। साल 2018 की जनगणना के अनुसार, यहां की जनसंख्या केवल 11 हजार के आसपास थी। इस देश के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, इसके कारण टूरिस्ट की भीड़ यहां नहीं उमड़ती हैं।
इस देश की आधिकारिक मुद्रा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है और इस क्षेत्र के निवासियों या मूल निवासियों को नाउरून कहा जाता है। कम जनसंख्या होने के कारण भी यह देश राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों में भी भाग लेता है।