हाल ही में आराध्या बच्चन को अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस लेटेस्ट फोटे में आराध्या बहुत बदली-बदली नजर आईं। आराध्या में आए इस बदलाव को देखकर उनके फैन्स भी हैरान थे।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर अपने मम्मी पापा से ज्यादा मशहूर हैं। जितना लोग ऐश्वर्या और अभिषेक के बारे में नहीं जानना चाहते, उससे कहीं ज्यादा लोग आराध्या के बारे में जानने को बेताब रहते हैं। यही वजह है कि आराध्या से जुड़ा कोई भी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में आराध्या बच्चन को अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस लेटेस्ट फोटो में आराध्या बहुत बदली-बदली नजर आईं।
जिसमे आराध्या पिंक कलर के लॉन्ग लूज टी-शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं। वहीं ऐश्वर्या राय का ब्लैक लुक देखने लायक है। अभिषेक बच्चन सिंपल स्वेट शर्ट और जींस में नजर आए। अभिषेक भी अपने लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे।
लोगों ने आराध्या की हाइट पर कमेंट करते हुए कहा कि "ये इतनी लंबी हो गई। आखिर ये लोग खाते क्या हैं"। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "जैसी मां वैसी बेटी"। एक और यूजर लिखते हैं, "ऐश्वर्या आराध्या को इस तारः से खींच क्यों रही है। उसे खुद से चलने दो"।