मानसून के मौसम में गंदे पानी, बारिश और पसीने के कारण लोगों को कई समस्याएं हो जाती हैं। इन समस्याओं के पीछे कारण होता है बेड बैक्टीरिया और वायरस। लोग इनके चपेट में अपनी गलत आदतों के कारण आ जाते हैं। यदि मानसून के मौसम में कुछ चीजों को छूने के बाद अपने हाथ धो जाएं तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
इन पाँच चीज़ों को छूने के बाद अवश्य धोएं हाथ
1. घर के दरवाजे कुछ होने के बाद व्यक्ति को अपने हाथ जरूर धोने चाहिए। इन्फेक्शन फैलने का सबसे बड़ा खतरा दरवाजे के हैंडल से ही फैल सकता है। ऐसे में समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।
यह भी देखें बाल सफेद हो रहे हैं तो अपनाएं एक्सपर्ट के खास नुस्ख़े
2. मानसून के मौसम में मेट्रो कार्ड या किसी मेन्यू कार्ड को छूने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।
3. यदि आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो मार्केट में शॉपिंग बैग्स या कैरी बैग्स को पकड़ने के बाद भी अपने हाथ को समय-समय पर सैनिटाइज करना ना भूलें।
4. आज के समय में लोगों के हाथों में फोन हर वक्त लगा रहता है। ऐसे में अपने फोन को छूने के बाद या लैपटॉप पर काम करने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइज करना ना भूलें।
5. नोट और सिक्कों को छूने के बाद भी आपको अपने हाथ सैनिटाइज करने चाहिए ऐसा करने से भी आप संक्रमण से बच सकते हैं।
सोर्स