क्या पीरियड के बाद वाकई नहीं बढ़ती लड़कियों की हाइट?
लड़कियों की हाइट को लेकर तरह-तरह की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये वाकई कब बढ़ना बंद होती है?
Table of Contents (Show / Hide)
लड़कियों की ग्रोथ को लेकर कई मिथकों पर लोग विश्वास करते हैं। लड़कियों की ग्रोथ 10 साल के बाद नहीं होती, लड़कियों की ग्रोथ पीरियड्स period के बात नहीं होती, लड़कियों की ग्रोथ रस्सी कूदने से रुक जाती है, लड़कियों की ज्यादा एक्टिव नहीं रहना चाहिए वर्ना उनकी ग्रोथ मर्दाना होती है और वगैराह-वगैराह। असल मायने में लड़कियों की ग्रोथ को लेकर लोगों को बातें बनाना अच्छा लगता है। ये मैं इसलिए आसानी से बता सकती हूं क्योंकि बड़े होते समय मैंने भी इस तरह की बातें ही सुनी थीं। हाइट कब बढ़नी चाहिए और कब नहीं इसे लेकर भी तरह-तरह का ज्ञान दिया जाता है।
पर क्या वाकई ऐसा होता है कि पहले पीरियड के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है? क्या वाकई ये सही है या फिर इस बारे में कही-सुनी जाने वाली बातें झूठी हैं?
इस बारे में क्या कहती है रिसर्च?
National Center for Biotechnology Information (ncbi) की रिसर्च ' में इस बारे में डिटेल में लिखा हुआ है। इस रिसर्च के अनुसार प्यूबर्टी से जुड़े मिथक कई बार लड़कियों में एंग्जाइटी और डर जैसी स्थिति पैदा कर देते हैं।
इस रिसर्च में कुछ बातें सामने आई हैं कि ऐसी लड़कियां जिनके पीरियड period जल्दी शुरू हो जाते हैं जैसे 10 साल या उससे कम उम्र में वो पीरियड शुरू होने के बाद भी लगभग 4 इंच बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, प्यूबिक हेयर आने के बाद प्यूबर्टी शुरू हो गई है ये धारणा भी गलत है। कई बार ये शारीरिक बदलावओं की ओर इशारा करती है, लेकिन इसे हमेशा प्यूबर्टी का संकेत माना जाए ये सही नहीं है।
आखिर लड़कियों की हाइट बढ़ना कब बंद होती है?
लड़कियों की हाइट बढ़ना अधिकतर 14-15 साल की उम्र के बाद बंद होती है। ये मेंस्ट्रुएशन शुरू होने के कुछ साल बाद तक बढ़ सकती है। हालांकि, कुछ लड़कियों की हाइट पर उनकी हेल्थ कंडीशन और जेनेटिक्स का असर भी होता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर से बात करना ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।
प्यूबर्टी कैसे डालती है ग्रोथ पर असर?
रिसर्च के अनुसार अधिकतर लड़कियों की प्यूबर्टी 8 से 13 साल तक होती है और 10 से 14 साल की उम्र में उनकी ग्रोथ सबसे ज्यादा होती है। तो कॉमन धारणा बिल्कुल गलत है क्योंकि अधिकतर लड़कियां पीरियड शुरू होने के बाद भी 1 से 2 इंच लंबी तो हो ही जाती हैं।
प्यूबर्टी और ब्रेस्ट डेवलपमेंट पर असर
पीरियड्स से ज्यादा प्यूबर्टी के असर को ब्रेस्ट डेवलपमेंट से देखा जा सकता है। ब्रेस्ट पीरियड्स शुरू होने से 2-2.5 साल पहले से डेवलप होना शुरू हो सकते हैं। पर कुछ लड़कियों के साथ ये भी अलग हो सकता है। उनके ब्रेस्ट बड्स पीरियड्स आने के थोड़े समय बाद डेवलप हो सकते हैं और इनकी ग्रोथ मेंस्ट्रुएशन शुरू होने के तीन-चार साल बाद तक हो सकती है।
यहां इस बात को समझना जरूरी है कि दोनों ब्रेस्ट बड एक ही समय पर नहीं डेवलप होते हैं और दोनों के बीच 6 महीने का अंतर हो सकता है।
सोर्स : हर ज़िन्दगी