ठंड का मौसम आ चुका है। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट करने और कई तरह की बीमारियों जैसे सर्दी-जुखाम से बचने के लिए लोग काढ़ा पीते हैं। काढ़ा को चाय के रूप में पीया जाता है। इसमें हर्ब्स और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर काढ़े को सही तरीके से बनाया नहीं गया तो आपको पूरी तरह से लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको इसे पकाने से संबंधित कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको ये बताएंगे कि काढ़ा बनाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
जानें कब मिलाएं सामग्री
किसी भी काम को करने के लिए नियम होते हैं। यह नियम इसलिए बनाएं जाते हैं ताकि काम सही तरीके से हों। यह बात खाना बनाने पर पर लागू होती है। इसलिए आपको कुंकिग से जुड़ी कुछ जरूरी बातों से अवगत होना चाहिए।
क्या आप काढ़ा बनाते वक्त पानी को उबाले बगैर इसमें सभी चीजें डाल देती हैं? अगर आपका जवाब हां है तो बता दें कि यह काढ़ा बनाने का सही तरीका नहीं है। आपको सबसे पहले पानी को अच्छे से उबालना चाहिए। कम से कम पानी को 2 बार उबाल लें। इसके बाद ही पानी में कोई भी चीज डालें।
आंच का रखें ध्यान
किसी भी चीज को पकाते वक्त गैस की आंच का खास ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा चीजें जल जाती हैं या फिर ओवर कुक हो जाती है। इसी तरह आपको काढ़ा बनाते वक्त पर गैस की फ्लेम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। काढ़ा उबालते वक्त आंच को कम कर दें, ताकि चीजें अच्छे से पक जाए।
चीनी की जगह गुड़ का करें इस्तेमाल
क्योंकि काढ़ा कड़वा होता है इसलिए कई हम इसमें चीनी डाल देते हैं। चीनी सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। ऐसे में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कड़वेपन को दूर करेगा। साथ ही इससे काढ़े का स्वाद भी मीठा हो जाएगा।
सही मात्रा
किसी भी चीज में अगर चीजों की मात्रा कम या ज्यादा हो जाती है तो इससे स्वाद बिगड़ जाता है। अगर आप काढ़ा बना रही हैं तो सभी चीजों को माप तोलकर ही डालें।